टीचर ने 8वीं कक्षा के स्टूडेंट को इतना पीटा कि आंख के ऊपर आए टांके, बिना पूछे टॉयलेट करने गया छात्र

Barmer: बाड़मेर के मिडिल सरकारी स्कूल में 8वीं क्लास का छात्र बिना बताए टॉयलेट गया था. इस बात से स्कूल के प्रधानाचार्य को इतना गुस्सा आया कि वापस आने पर स्टूडेंट की डंडे से पिटाई कर दी. जिसके बाद स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रधानाचार्य की पिटाई से स्कूली बच्चे को आंख पर […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Barmer: बाड़मेर के मिडिल सरकारी स्कूल में 8वीं क्लास का छात्र बिना बताए टॉयलेट गया था. इस बात से स्कूल के प्रधानाचार्य को इतना गुस्सा आया कि वापस आने पर स्टूडेंट की डंडे से पिटाई कर दी. जिसके बाद स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रधानाचार्य की पिटाई से स्कूली बच्चे को आंख पर गंभीर चोट आई है. आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. अब इस मामले में पिता ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्टूडेंट इतना गंभीर रूप से कैसे घायल हो गया. मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के निंबलकोट ग्राम पंचायत का है.