कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने से पहले ही हो गई लीक? इतने सीटों की है ये सूची

Congress first candidate list leak: कांग्रेस (congress) की पहली लिस्ट का इंतजार दावेदारों के लिए लंबा हो गया है. 18 अक्टूबर को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद टिकट घोषणा की संभावना जाहिर की जा रही थी. लेकिन फिलहाल टिकट की घोषणा नहीं हुई है. अब कहा जा रहा है कि […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Congress first candidate list leak: कांग्रेस (congress) की पहली लिस्ट का इंतजार दावेदारों के लिए लंबा हो गया है. 18 अक्टूबर को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद टिकट घोषणा की संभावना जाहिर की जा रही थी. लेकिन फिलहाल टिकट की घोषणा नहीं हुई है. अब कहा जा रहा है कि आज सिकराय (दौसा) में प्रियंका गांधी की रैली के बाद टिकट की घोषणा होगी. लेकिन, इन सबके बीच एक लिस्ट वायरल हो रही है. जिसे कांग्रेस की पहली लिस्ट बताया गया है.

जानकारी के मुताबिक 100 से अधिक दावेदारों की सूची पर मंथन हुआ है और साथ ही नाम 55 से 60 तक तय हुए हैं. सीईसी और स्क्रीनिंग कमेटी की सहमति के बाद बिना विवाद के ये नाम तय हो चुके हैं.

इस लिस्ट में मुख्यमत्री अशोक गहलोत का नाम सरदारपुरा और सचिन पायलट का नाम टोंक सीट से बताया गया है. साथ ही शुकंतला रावत (बानसूर), टीकाराम जूली (अलवर ग्रामीण), हरीश चौधरी (बायतू), मनीषा पंवार (जोधपुर), भंवर सिंह भाटी (कोलायत), कृष्णा पूनिया (सादुलपुर), दिव्या मदेरणा (ओसियां) का नाम भी शामिल है.

ये लिस्ट हो रही वायरल

 

यह भी पढ़ेंः पायलट बोले- जिन पर लगे पार्टी में अनुशासनहीनता के आरोप, उनकी भी उम्मीदवारी का किया स्वागत