राजस्थान: बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, शादी से पहले दुल्हन के बॉयफ्रेंड ने मारी एंट्री, हो गया हाई वोल्टेज ड्रामा
Rajasthan Wedding High Voltage Drama: राजस्थान के कोटा में शादी से पहले दुल्हन के एकतरफा आशिक ने बारात में घुसकर दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

शादी में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
Rajasthan Wedding High Voltage Drama: राजस्थान के कोटा जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सनकी शख्स ने दूल्हे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. यह घटना देवली मांझी थाना क्षेत्र के खातीखेड़ा गांव में 2 मई की रात को हुई. पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी सड़क पर परेड कराई, जिसे पूरा शहर देखने के लिए उमड़ पड़ा.