पुजारी ने सांप को गले लगाकर जीभ पर डंसवाया फिर भी रहा जिंदा, लोग रह गए हैरान, देखें वीडियो
राजस्थान के बारां जिले में तेजाजी महाराज की शोभायात्रा के दौरान एक पुजारी ने काले नाग से डसवाकर भी स्वस्थ्य रहकर लोगों को चकित कर दिया. यह घटना आस्था और विज्ञान के बीच बहस का विषय बन गई है।
ADVERTISEMENT

राजस्थान का वीडियो हो रहा वायरल
राजस्थान के बारां जिले के सीसवाली कस्बे में तेजाजी महाराज की शोभायात्रा चल रही थी. इस दौरान एक पुजारी ने काले नाग को गले में डाला और न सिर्फ उसके साथ एक ही कटोरी में दूध पिया, बल्कि अपनी जीभ पर उसी सांप से डंसवाया भी.
