BJP: राष्ट्रीय नेताओं की बयानबाजी से तेज हुई सियासत, पूनिया के बाद किसके हाथ में होगी पार्टी की कमान? जानें

Assembly elections 2023: प्रदेश में चुनावी साल के आगाज के साथ ही कांग्रेस में गुटबाजी तेज हो गई है. जबकि बीजेपी के फेस वॉर में भी अब कई चेहरे उलझ गए है. हाल ही में रविवार को जन आक्रोश यात्रा के समापन समारोह के मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने गजेंद्र सिंह […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Assembly elections 2023: प्रदेश में चुनावी साल के आगाज के साथ ही कांग्रेस में गुटबाजी तेज हो गई है. जबकि बीजेपी के फेस वॉर में भी अब कई चेहरे उलझ गए है. हाल ही में रविवार को जन आक्रोश यात्रा के समापन समारोह के मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रदेश की कमान सौंपने की वकालत कर दी. ठीक उसी दिन उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को धरतीपुत्र बता डाला. आमेर की जनसभा को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि धरती पुत्र भैरोंसिंह शेखावत ने विधायक बनकर यहां की जनता का प्रतिनिधित्व विधानसभा में किया था. उसी तरह धरती पुत्र आपके विधायक सतीश पूनिया आमेर का प्रतिनिधित्व विधानसभा में पहुंच कर आपकी सेवा कर रहे हैं.