वसुंधरा राजे के इस कार्यक्रम ने उड़ाई नींद! ताबड़तोड़ दौरे के बाद अब यहां भरेगी हुंकार

Rajasthan News: बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11 मई को नागौर जिले के दौरे पर रहेंगी. पिछले कई महीनों से ताबड़तोड़ दौरे कर रही पूर्व सीएम की नजर अब शेखावटी पर है. इस दौरान राजे जिले की खींवसर, नागौर, जायल, डेगाना, मकराना, डीडवाना, नावां और परबतसर विधानसभा क्षेत्र से होकर निकलेंगी. […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11 मई को नागौर जिले के दौरे पर रहेंगी. पिछले कई महीनों से ताबड़तोड़ दौरे कर रही पूर्व सीएम की नजर अब शेखावटी पर है. इस दौरान राजे जिले की खींवसर, नागौर, जायल, डेगाना, मकराना, डीडवाना, नावां और परबतसर विधानसभा क्षेत्र से होकर निकलेंगी. इस पूरे कार्यक्रम के बाद जोधपुर में एक शादी समारोह में शामिल होगी. जिसके बाद 11 मई सुबह 8 बजे जोधपुर से रवाना होकर करीब साढ़े 9 बजे खरनाल में लोक देवता वीर तेजाजी के दर्शन करेंगी. फिर ताऊसर में श्रीमंत जयप्पा राव सिंधिया स्मारक पर नमन करेंगी.