उदयपुर से आगरा महज 9 घंटे में पहुंचाएगी ये वंदेभारत एक्सप्रेस Train, टिकट बुकिंग शुरू

रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन का परिचालन 2 सितंबर से होगा. ये ट्रेन उदयपुर से आगरा (vande bharat express between Agra to udaipur) के बीच की दूरी महज 8 घंटे 45 मिनट में तय करेगी. ये ट्रेन हफ्ते में 3 दिन आगरा (agra cantt) और उदयपुर के बीच चलेगी.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
तस्वीर: राजस्थान तक.
google news

सैलानियों के लिए इंडियन रेलवे खुशखबरी लेकर आया है. अब रेलवे अलग-अलग प्रदेशों के बड़े टूरिज्म प्लेसेज की दूरी महज 9 घंटे में करने जा रहा है. अब रेलवे ने उदयपुर से आगरा और आगरा से उदयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो गई है.