DM दफ्तर में चाय पीने का था पापा का सपना, Tonk की बेटी सुमन गुर्जर ने RAS निकालकर पूरा कर दिया!
टोंक की सुमन गुर्जर ने आरएएस 2024 के परिणाम में एमबीसी वर्ग की महिलाओं में राजस्थान टॉप किया है. आरपीएस की ट्रेनिंग के बीच दोबारा परीक्षा देकर एसडीएम बनने वाली सुमन ने इस सफलता को कर्नल बैंसला के सपनों को समर्पित किया है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान न्यूज
सुमन गुर्जर ने MBC (अति पिछड़ा वर्ग) श्रेणी में महिलाओं के वर्ग में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया है. खास बात यह है कि यह सुमन की लगातार दूसरी बड़ी सफलता है. इससे पहले उनका चयन राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के लिए हुआ था और फिलहाल वह उसकी ट्रेनिंग कर रही थीं. लेकिन प्रशासनिक सेवा (RAS) में जाने के अपने जुनून के चलते उन्होंने फिर से परीक्षा दी और अब वह एसडीएम (SDM) के पद के लिए चुनी गई हैं.