Rajasthan: मंत्री जी ले रहे थे समीक्षा बैठक..मैडम देख रही थीं रील्स, हुआ एक्शन, टोंक की मीटिंग का वीडियो वायरल
Rajasthan: टोंक में मंत्री हीरालाल नागर की समीक्षा बैठक के दौरान महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मोबाइल पर फेसबुक रील्स देखती नजर आईं. यह घटना कैमरे में कैद हो गई. मंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए कलेक्टर को कार्रवाई कर चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

tonk
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भले ही सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए मंत्रियों को जिलों में भेज रहे हों, लेकिन कुछ अधिकारी इन बैठकों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. टोंक जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां प्रभारी मंत्री की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान एक महिला अधिकारी मोबाइल पर फेसबुक रील्स देखने में व्यस्त नजर आईं.