टोंक: 'प्रेमी के साथ बितानी थी जिंदगी, इसलिए पति को उतारा मौत के घाट', 10 साल बाद ऐसे हुआ पर्दाफाश, फिर मिली ये सजा
Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले से एक रूह कंपा देने वाली कहानी सामने आई है, जहां अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली. 10 साल पुराने इस सनसनीखेज मामले में अब अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पत्नी समेत चार दोषियों को ताउम्र जेल की सजा सुनाई है.
ADVERTISEMENT

टोंक
Rajasthan News: रिश्तों के कत्ल की यह खौफनाक वारदात टोंक जिले के गूंसी गांव की है. साल 2016 में हुए सुखजी बैरवा हत्याकांड में टोंक की एससी-एसटी कोर्ट की विशेष न्यायाधीश आरती महेश्वरी ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने मृतक की पत्नी धन्नी देवी, उसके प्रेमी जगदीश बैरवा, प्रेमी के बेटे हंसराज और उसके दोस्त रामविलास गुर्जर को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है.