टोंक में बवंडर का तांडव! सामूहिक विवाह सम्मेलन में उड़े टेंट और खुशियां, कई लोग घायल...देखें वीडियो

Tonk Viral Video: राजस्थान के टोंक जिले में आयोजित धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में अचानक आए तेज बवंडर और तूफान ने भारी तबाही मचा दी. 36 जोड़ों के विवाह समारोह के बीच टेंट उखड़कर हवा में उड़ गए, लोहे के पाइप और सामान बिखर गया और कई लोग घायल हो गए. जानिए टोंक के रतनपुरा गांव में आए इस बवंडर का पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Tonk Storm Video
Tonk Storm Video
google news

राजस्थान के टोंक जिले में कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि सामूहिक विवाह की खुशियां पल भर में मातम और अफरातफरी में बदल गईं. रतनपुरा गांव में आयोजित धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में सब कुछ ठीक चल रहा था, जब अचानक आए एक शक्तिशाली बवंडर और तूफान ने पूरे आयोजन स्थल को तहस-नहस कर दिया. आसमान में उड़ते टेंट, हवा में तैरते लोहे के पाइप और जान बचाने के लिए भागते दूल्हा-दुल्हन व उनके परिजनों की तस्वीरों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. कुछ ही मिनटों के इस बवंडर ने न केवल विवाह स्थल को बर्बाद किया, बल्कि दर्जनों लोगों को घायल भी कर दिया, जिससे जश्न के माहौल में केवल चीख-पुकार और बर्बादी का मंजर रह गया.