'हिरोइन बनाने का सपना दिखाकर 300 लड़कियों को फंसाया', कोटा से चला रहा था 'फरेब का धंधा', ऐसे हुआ पर्दाफाश

कोटा के दीपक मीणा ने फर्जी कास्टिंग कंपनियां बनाकर सोशल मीडिया पर करीब 300 लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर ठगा. इस फरेब का खुलासा एक युवक की ईमानदारी से हुआ, ना कि किसी पीड़िता की शिकायत से.

ADVERTISEMENT

कोटा में चला रहा था फरेब का धंधा
कोटा में चला रहा था फरेब का धंधा
Google CTA

कहते हैं लालच का कोई अंत नहीं होता और इसमें बड़े-बड़े समझदार लोग भी फंस जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ कोटा के एक गांव में. दरअसल कोटा के एक गांव में बैठकर दीपक मीणा नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर लड़कियों को हिरोइन और मॉडल बनाने का सपना दिखाता रहा, और देशभर की लगभग 300 लड़कियों को अपने जाल में फंसा लिया.