दिवाली मनाने छुट्टी पर आए थे घर दो दोस्त, रास्ते में हुआ भयानक हादसा, लक्ष्मी पूजा से पहले पसरा मातम

राजस्थान में त्यौहार पर घर आए दो ट्रक ड्राइवर दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. दोनों बाइक पर सवार होकर गांव से बाड़मेर शहर की तरफ आ रहे थे. इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दोस्त कई फीट उछलकर दूर गिरे.

ADVERTISEMENT

barmer
barmer
Google CTA

राजस्थान में त्यौहार पर घर आए दो ट्रक ड्राइवर दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. दोनों बाइक पर सवार होकर गांव से बाड़मेर शहर की तरफ आ रहे थे. इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दोस्त कई फीट उछलकर दूर गिरे. एक की अस्पताल में तो दूसरे की रेफर के दौरान मौत हो गई. घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सनावड़ा (22 मील) गांव के पास की है.