Udaipur: लड़की को बंधक बना उसके सामने बॉयफ्रेंड का Murder कर 3 दिन तक किया रेप!

पूर्व प्रेमी को नाबालिग लड़की के दूसरे अफेयर का पता चला तो उसने उसके बॉयफ्रेंड की हत्या की फिर लड़की को बंधक बनाकर 3 दिन तक रेप करता रहा.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: सतीश शर्मा, राजस्थान तक.
तस्वीर: सतीश शर्मा, राजस्थान तक.
google news

राजस्थान (Rajasthan news) के उदयपुर (udaipur crime news) में प्यार और नफरत को लेकर जघन्य हत्याकांड (murder in udaipur) का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले की शुरूआत एक युवक की डेड बॉडी मिलने से हुई. जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा और नफरत और हत्या के बाद रेप की कहानी सामने आई तो सबके होश फाख्ता हो गए. पता चला कि एक लड़की हत्या के दिन से आरोपी के कब्जे में थी और वो उससे रेप कर रहा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को छुड़ाया.