उदयपुर: शादी वाले दिन दूल्हे ने दुल्हन को दिया ऐसा सरप्राइज कि परिजनों के उड़ गए होश, देखें वायरल वीडियो

JCB Bride Entry Viral Video: राजस्थान के उदयपुर में एक अनोखी विदाई ने सबका ध्यान खींचा है. यहाँ एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन को किसी महंगी कार या हेलीकॉप्टर में नहीं, बल्कि जेसीबी के बकेट में बैठाकर विदा किया. पेशे से ड्राइवर इस दूल्हे के जुनून और इस अनोखे सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रहा है.

ADVERTISEMENT

JCB Bride Entry Viral Video
JCB Bride Entry Viral Video
google news

Udaipur Wedding JCB Viral Video: राजस्थान अपनी शाही शादियों और अनूठी परंपराओं के लिए दुनिया भर में मशहूर है. कभी यहां दूल्हा हेलीकॉप्टर से आता है, तो कभी ऊंटों पर बारात निकलती है. लेकिन उदयपुर के झाड़ोल इलाके में जो हुआ उसने दिखावे की सारी परिभाषाएं बदल दीं. यहां एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन की विदाई ऐसी करवाई जिसे देखकर लोग बस एक ही बात कह रहे हैं "भाई, यह शादी नहीं, बल्कि वायरल कंटेंट है". क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं.