CJP आंदोलन में बेरोजगार युवाओं का फूटा गुस्सा, बोले-'सिस्टम नहीं सुधरा तो भारत में होंगे नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात'
दिल्ली में चल रहे युवाओं के आंदोलन में बेरोजगारी और सिस्टम के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार और न्यायपालिका पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

CJP Jantar Mantar Protest
देश में बेरोजगारी और न्याय व्यवस्था के मौजूदा हालातों को लेकर युवाओं का गुस्सा चरम पर है. राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे युवाओं का आरोप है कि सरकार और पूरा सिस्टम मिलकर पढ़े-लिखे नौजवानों को अपमानित कर रहा है.