महिला के टोकने पर भड़क उठे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, बीच सभा में मंच छोड़ उतर गए नीचे, सामना आया वीडियो
Bhupendra Yadav Controversy Video: राजस्थान से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा जिसमें जनता से नाराज होकर नेता मंच पर ही भड़क जाते है. वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने भी जमकर चुटकी ली है.
ADVERTISEMENT

फोटो- वीडियो ग्रैब
Bhupendra Yadav Controversy Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है. लेकिन लोगों को अकसर ज्यादा मजा तब आता है जब वे किसी नेता का वायरल वीडियो देखते है. हाल में राजस्थान से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अचानक नेता जी जनता के बीच में टोकने से नाराज होकर मंच से उतरते हुए दिख रहे है. नेता जी का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और विपक्ष भी इसकी चुटकी ले रहा है.