UPI पर MDR लागू होने से पहले ही मार्केट में दिखने लगा असर, पेट्रोल पंप वालों ने यूं बढ़ाई ग्राहकों की टेंशन

15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा UPI मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू होगा. पेट्रोल पंपों के लिए यह शुल्क 0.4% के बजाय ₹5 प्रति ट्रांजैक्शन तय किया गया है. अलवर में नए नियम को लेकर लोगों में भ्रम है. कुछ जगह कैश पेमेंट के पोस्टर भी लगाए गए हैं.

ADVERTISEMENT

UPI MDR charge
UPI MDR charge
Google CTA

UPI पेमेंट को लेकर देशभर में चल रही चर्चा का असर अब पेट्रोल पंपों पर भी दिखाई देने लगा है. अलवर में कुछ पेट्रोल पंपों और CNG स्टेशनों पर कैश पेमेंट से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं. यहां लोगों को बड़े भुगतान के लिए कैश इस्तेमाल करने की जानकारी दी जा रही है.