यूपीएससी 2025 का रिजल्ट आउट: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट
UPSC 2025 Result toppers list: : यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें अनुज अग्निहोत्री ने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवारों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवाओं (IAS, IPS, IFS आदि) के लिए किया गया है.
ADVERTISEMENT

अनुज अग्निहोत्री
UPSC Final Result 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा 'यूपीएससी सिविल सेवा 2025' के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस बार की मेरिट लिस्ट में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप कर यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही दिशा का कोई विकल्प नहीं है. अनुज के बाद राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा और आकाश ढुल ने तीसरा स्थान हासिल किया है.