मां ने खेतों में बहाया पसीना, बेटी ने रचा इतिहास: जोधपुर की अनीता देवड़ा बनीं IAS, संघर्ष की कहानी जीत लेगी दिल
जोधपुर के भोपालगढ़ की अनीता देवड़ा ने UPSC 2025 में 644वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया. खेतों में मजदूरी करने वाली मां और किसान पिता की बेटी के संघर्ष की पूरी कहानी यहां पढ़ें.
ADVERTISEMENT

कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और अपनों का साथ हो, तो गांव की पगडंडियों से निकलकर देश के सबसे ऊंचे पद तक पहुंचा जा सकता है. राजस्थान के जोधपुर जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र की बेटी अनीता देवड़ा ने इस बात को सच कर दिखाया है. यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में 644वीं रैंक हासिल कर अनीता ने अपने आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया है.