उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज बोले- जोशीमठ के लोगों को विस्थापित करने की तैयारी, रिपोर्ट आने का इंतजार

Jaisalmer News: जैसलमेर प्रवास के दौरान उत्तराखंड के पर्यटन और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ हादसे को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जोशीमठ में जो हादसा हुआ, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. सबको पता है विकास की कीमत चुकानी पड़ती हैं. वहां पर जो यह सोचा जा रहा था कि धीरे-धीरे धंसेगा. […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Jaisalmer News: जैसलमेर प्रवास के दौरान उत्तराखंड के पर्यटन और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ हादसे को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जोशीमठ में जो हादसा हुआ, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. सबको पता है विकास की कीमत चुकानी पड़ती हैं. वहां पर जो यह सोचा जा रहा था कि धीरे-धीरे धंसेगा. मगर उसमें तेजी आ गई. ऐसे में खतरा पैदा हो गया. उन्होंने कहा कि पहले भी यहां टिहरी झील बनी थी तो लोगों को विस्थापित किया गया था. अब हम जोशी मठ में भी विस्थापन का काम करेंगे और निश्चित रूप में सबको छत मिलेगी. हम लोगों की जान जोखिम में नहीं डाल सकते. जोशीमठ तेजी से धंस रहा है और वह इलाका सुरक्षित नही है.