वसुंधरा के सलाहकार रहे...गहलोत सरकार में मंत्री बने, अब डोटासरा से रार के बाद विश्वेंद्र सिंह ने फिर छोड़ी कांग्रेस, जानें वजह
गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने गोविंद सिंह डोटासरा से विवाद के बीच कांग्रेस छोड़ दी है. विश्वेंद्र सिंह का करीब 38 साल का राजनीतिक सफर रहा है. इस दौरान वह कांग्रेस, जनता पार्टी और बीजेपी में रहे और कई अहम पदों पर रहे.
ADVERTISEMENT

Vishvendra Singh
राजस्थान की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. भरतपुर राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ जारी जुबानी जंग के बीच उन्होंने यह कदम उठाया है. पार्टी द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला लिए जाने से पहले ही उन्होंने खुद पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया.
