Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे के नाम से वायरल लेटर का सच क्या है? खुद किया खुलासा, सरकार के विरोध में लिखी थी बातें
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ, जिसमें महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा गया था. वसुंधरा राजे ने इसे पूरी तरह फर्जी बताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा है. उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया.
ADVERTISEMENT

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया. (Photo: X/@VasundharaBJP)
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई. इस पत्र में दावा किया गया कि उन्होंने मोहन भागवत को महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दों पर सवाल उठाते हुए पत्र लिखा है.