पुष्कर में वसुंधरा राजे ने लिया बागेश्वर बाबा का आशीर्वाद, सैलानियों के लिए ड्रेस कोड और मर्यादा पर उठाई आवाज
Vasundhara Raje Pushkar visit: तीर्थराज पुष्कर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. मंच से उन्होंने पुष्कर की पवित्रता, विदेशी सैलानियों के ड्रेस कोड और धार्मिक मर्यादा को लेकर बड़ा बयान दिया. साथ ही स्वच्छता और तीर्थ की गरिमा बनाए रखने की अपील की. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Vasundhara Raje and Dhirendra Shastri
तीर्थराज पुष्कर में उस समय आस्था और राजनीति का संगम देखने को मिला जब राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की. इस दौरान वसुंधरा राजे ने न केवल महाराज का आशीर्वाद लिया, बल्कि मंच से पुष्कर की पवित्रता और विदेशी सैलानियों के पहनावे को लेकर एक ऐसी अपील की, जो अब चर्चा का विषय बन गई है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.