Video: Rajasthan में भजनलाल सरकार का कार्यक्रम और BJP विधायकों को ही एंट्री पर रोका गया, देखें फिर क्या हुआ
प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर में तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का उद्घाटन किया. 32 देशों के उद्योगपति और बड़े कारोबारी इसमें शामिल हुए. वहीं दूसरी तरफ छह विधायकों को प्रवेश नहीं मिलने पर विवाद भी देखने को मिला.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
विधायक बाबा बालक नाथ, नौक्षम चौधरी, हमीर सिंह भायल और छोटू सिंह भाटी को गेट पर रोका गया.
नाराज विधायक गेट पर काफी समय तक खड़े रहे, बाद में उनकी एंट्री हो पाई.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के मौके पर ऐसा हो गया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दरअसल जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी मौजूद थे. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को लेकर भजनलाल सरकार के कई नेता और मंत्री भी शामिल होने जयपुर आए थे. इसी कार्यक्रम में भाग लेने आए कुछ बीजेपी विधायक नाराज होते दिखे.