Rajasthan SI Paper Leak: गिरफ्तार RPSC के पूर्व सदस्य का वो Video वायरल जिसमें इंटरव्यू में पक्षपात की बात स्वीकारी

रामूराम राईका को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं- मैं आरपीएससी में था और समाज के कई लोगों को इंटरव्यू में मैंने बनाया है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राजस्थान तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एसओजी (SOG) ने 3 दिन पहले 5 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया था.

point

इससे पहले SOG ने रामूराम राईका के ट्रेनी SI बेटे और बेटी से भी पूछताछ की.

point

एसओजी ने इनका डमी टेस्ट लिया जिससे इनकी पोल खुल गई.

राजस्थान (rajasthan news) में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक (rajasthan si recruitment 2021 paper leak) मामले में RPSC के पूर्व सदस्य रामूराम राईका को एसओजी ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने एसओजी को राईका की 6 दिन की रिमांड दे दी. इधर रामूराम राईका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं- 'मैं आरपीएससी में था और समाज के कई लोगों को इंटरव्यू में मैंने बनाया है.'