धौलपुर: निर्माणाधीन बाईपास को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में एक निर्माणाधीन बाईपास को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. उन्होंने सोमवार को इकट्ठा होकर उपखंड और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मामला एनएच 123 से बाड़ी मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन बाईपास का है जहां सालेपुर गांव समेत आसपास के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीण निर्माण […]
ADVERTISEMENT

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में एक निर्माणाधीन बाईपास को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. उन्होंने सोमवार को इकट्ठा होकर उपखंड और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मामला एनएच 123 से बाड़ी मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन बाईपास का है जहां सालेपुर गांव समेत आसपास के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीण निर्माण कार्य को रुकवा कर अंडरपास नाला और मुक्तिधाम के लिए रास्ता निकालने की मांग कर रहे हैं.