अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट की गुटबाजी पर क्या बोले NSUI चीफ विनोद जाखड़? राजस्थान में सरकार बनाने को लेकर दिया बड़ा बयान

Vinod Jakhar News: राजस्थान में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट की गुटबाजी पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बड़ा बयान दिया है. डीडवाना में आयोजित 'छात्रों की गूंज' मशाल मार्च के दौरान उन्होंने साफ कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा और सरकार का नेतृत्व कांग्रेस आलाकमान तय करेगा. जानिए विनोद जाखड़ के बयान की पूरी कहानी और इसके राजनीतिक मायने.

ADVERTISEMENT

Congress News
Vinod Jakhar
Google CTA

राजस्थान के डीडवाना कुचामन जिले में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में एक विशाल मशाल मार्च का आयोजन किया गया. इस दौरान जाखड़ ने देश और प्रदेश में पेपर लीक, भ्रष्टाचार, और छात्र संघ चुनाव न कराए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की तुलना 'नाजी शासन' और 'हिटलर' से करते हुए कहा कि आज देश का युवा, किसान और महिला सभी सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं.