विश्वेंद्र सिंह ने दिया था बयान- मेरा चुनाव लड़ने का मन नहीं, अब टिकट मिलने से पहले प्रचार शुरू

Vishwavendra Singh started his election campaign: कांग्रेस (congress) की चुनावी लिस्ट को लेकर जारी मंथन के बीच नाटकीय घटनाक्रम भी देखने को मिल रहे हैं. पहले खबर आई कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच विवादकी खबरें एक बार फिर सामने आ गई. वहीं, लिस्ट जारी होने […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Vishwavendra Singh started his election campaign: कांग्रेस (congress) की चुनावी लिस्ट को लेकर जारी मंथन के बीच नाटकीय घटनाक्रम भी देखने को मिल रहे हैं. पहले खबर आई कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच विवादकी खबरें एक बार फिर सामने आ गई. वहीं, लिस्ट जारी होने से पहले ही पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह (vishvendra singh) ने अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है. अभी तक चुनाव नहीं लड़ने का मन होने की बात कहने वाले मंत्री ने लिस्ट का इंतजार किए बिना ही जनसंपर्क शुरू कर दिया है.

उन्होंने भरतपुर के कुम्हेर के गांव पैंगोर के मंदिर में दर्शन कर अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया. इस मौके पर बोले कि बिना धन दौलत खर्च किए जनता के आशीर्वाद से चुनाव लड़ूंगा. तीन नवंबर को डीग में नामांकन दाखिल करने जाऊंगा. क्षेत्र की जनता का प्यार आशीर्वाद ही मेरे लिए सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि मैं  थक गया हूं, लेकिन मुख्यमंत्री और जनता के कहने पर ही चुनाव लड़ रहा हूं.

मंत्री ने कहा कि मुझे राजनीति करते हुए 35 साल हो गए. इस दौरान अनुभव हो गया कि कैसा समस्या का समाधान करना है. मैंने लोगों को जोड़ने का काम किया है. यहां घर-घर में लड़ाकर, भाई-भाई में झगड़ा कराकर राजनीति की है. मुख्यमंत्री ने कहा इसलिए चुनाव लड़ रहा हूं. वहीं, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं बीजेपी से 2 सवाल पूछना चाहता हूं. साल 2014 में जब पीएम बने तो वादा किया था कि अरबों-खरबों कालाधन लाऊंगा और गरीब के बैंक में 15 लाख रुपए देंगे. एक वादा ये भी दिया था कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे.

पहले कहा था कि चुनाव लड़ना मेरे मन में नहीं…

इससे पहले उन्होंने बयान दिया था कि इस बार चुनाव लड़ना मेरे मन में नहीं था, लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको चुनाव लड़ना पड़ेगा. पूर्व राजपरिवार के सदस्य का कहना है कि यह चुनाव मेरा नहीं, बल्कि जनता और विकास का चुनाव है. जो वित्तीय स्वीकृति हमने जारी की है, उनको पूरा करना है. दरअसल, विश्वेंद्र सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं और गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः पायलट बोले- जिन पर लगे पार्टी में अनुशासनहीनता के आरोप, उनकी भी उम्मीदवारी का किया स्वागत