वृंदावन में महिला बनकर घूम रहा था दुष्कर्म का आरोपी राजेंद्र सिसोदिया, बुर्का पहन...होठों पर लिपिस्टिक लगा दे रहा था झांसा
Dholpur News: वृंदावन में पुलिस ने बुर्का पहनकर महिला बनकर घूम रहे दुष्कर्म आरोपी राजेंद्र सिसोदिया को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने सिर मुंडवाया, होठों पर लिपस्टिक लगाई और पहचान छिपाकर फरारी काट रहा था. धौलपुर में 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. जानिए कैसे पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

दुष्कर्म का आरोपी राजेंद्र सिसोदिया
वृंदावन में पुलिस उस वक्त चौंक गई जब उन्होंने देखा कि एक शख्स जान-बूझकर बुर्का पहन महिला की चाल चल रहा है. पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद जब बुर्का हटाया गया तो पता चला कि अंदर जो शख्स है जिसने अपने बाल मुंडवा रखें है और होठों पर लिपस्टिक भी लगा रखा है. यह शख्स कोई और नहीं 50 साल का राजेंद्र था जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी.