भारी बारिश से जैसलमेर के विश्व विख्यात किले को पहुंचा नुकसान, भरभराकर गिरी सोनार दुर्ग की दीवार

जैसलमेर में तेज बारिश के कारण विश्व प्रसिद्ध सोनार किले के बुर्ज की एक दीवार ढह गई.

ADVERTISEMENT

sonar fort
sonar fort
google news

जैसलमेर (jaisalmer News) में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश का दौर जारी हैं जिसकी वजह से कई सड़कें नदियां बन गई हैं. इस भारी बारिश (Heavy Rain in Jaisalmer) की वजह से विश्व विख्यात यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट (UNESCO World Heritage Site) सोनार किले के एक प्रमुख बुर्ज की दीवार ढह गई. इससे दीवार के बड़े पत्थर कुछ मोरियों में आकर गिरे तो कुछ हवा में लटक गए. गनीमत रही कि ये पत्थर ऊपर से सड़क पर नहीं गिरे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.