वसुंधरा राजे के शेखावटी दौरे से पहले जुबानी जंग! बेनीवाल ने पूर्व सीएम को याद दिलाया पुराना वादा

Rajasthan News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नागौर दौरे से पहले आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि तेजा भक्त किसी बहकावे में नहीं आएंगे और तेजा भक्तो का आक्रोश वसुंधरा राजे खुद भी नागौर की धरा पर देख चुकी है. वसुंधरा और गहलोत के आपसी गठजोड़ के […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल को उनकी पत्नी और भाई क्यों नहीं दे पाएंगे वोट, जानें वजह
Rajasthan: हनुमान बेनीवाल को उनकी पत्नी और भाई क्यों नहीं दे पाएंगे वोट, जानें वजह
Google CTA

Rajasthan News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नागौर दौरे से पहले आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि तेजा भक्त किसी बहकावे में नहीं आएंगे और तेजा भक्तो का आक्रोश वसुंधरा राजे खुद भी नागौर की धरा पर देख चुकी है. वसुंधरा और गहलोत के आपसी गठजोड़ के आरोपों का राग छेड़ते हुए उन्होंने कहा कि साल 2009 से वो ये बात कर रहे हैं. गहलोत की सरकार जब संकट में आई, तब वसुंधरा राजे ने ही अपने समर्थित विधायको के जरिए कांग्रेस सरकार को बचाया और इस बात को भी आरएलपी ने सबसे पहले जनता के सामने रखा. अब मुख्यमंत्री गहलोत ने सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार भी किया. ऐसे में राज्य की जनता यह समझ चुकी है कि गहलोत और वसुंधरा ने हमेशा एक-दूसरे के काले कारनामों पर पर्दा डाला और एक-दूसरे को बचाया.