जोधपुर, बीकानेर, चूरू, कोटा, जयपुर और अजमेर में बारिश बरपा सकती है जोरदार कहर! अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Alert: जोधपुर, बीकानेर, चूरू कोटा, जयपुर और अजमेर में आज बारिश जोरदार कहर बरपा सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मानसून की बारिश (Rain in Rajasthan) का दौर धीमा हो गया है लेकिन अभी पूरी तरह से थमा नहीं है. शनिवार को कोटा में मूसलाधार बारिश हुई वहीं जयपुर (Jaipur Weather) में हल्की बारिश का दौर चलता रहा. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन राज्य के उत्तरी भागों से होकर गुजर रही है. इस बीच रविवार को राजस्थान के कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है.