राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: 60-80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, शेखावाटी में बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है. सीकर और शेखावाटी में बारिश के बाद मौसम विभाग ने जयपुर, चूरू समेत कई जिलों में 80 KM की रफ्तार से आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान के कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी.
राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है. प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है और शेखावाटी के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो चुका है. मौसम विभाग (IMD) ने प्री-मानसून गतिविधियों के तेज होने के चलते अगले 24 से 48 घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में भारी आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया है.