टोंक की कलेक्टर सौम्या झा की लोकप्रियता का क्या है राज? पति अक्षय भी क्यों रहते हैं चर्चा में,जानें

सौम्या झा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वे उपचुनाव की काउंटिंग के बीच वो ये कहती नजर आईं कि हमने इस बात की कोशिश की है कि भीड़ कहीं पर इकट्‌ठी न हो जाए और रौद्र रूप ले ले. इसलिए हमने कई एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स को सील किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राजस्थान तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बिहार की रहने वाली सौम्या झा MBBS करने के बाद बनी थीं IAS.

point

ये हिमाचल प्रदेेश कैडर की आईएएस थीं जिन्होंंने राजस्था कैडर में लिया था ट्रांसफर.

राजस्थान में आज उपचुनाव की मतगणना हो गई. देवली-उनियारा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा हार गए. 13 नवंबर को वोटिंग के दिन इस सीट पर भारी बवाल हो गया था. इस सीट पर एसडीएम अमित चौधरी को नरेश मीणा ने थप्पड़ मार दिया था. वजह थी वो कलेक्टर सौम्या झा से मिलना चाह रहे थे. वे उन्हें बुलाने की मांग कर रहे थे इसी बीच थप्पड़बाजी हो गई.