जैसलमेर के इस किले में जब यूपी के दिग्गज विधायक राजा भैया से मिले MLA रविंद्र सिंह भाटी, ऐसा था माहौल

जैसलमेर में ऑटो रिक्शा में बैठकर घूमे राजा भैया. राजा भैया को बड़ा भाई मानने वाले शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने उनका जोरदार वेलकम किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राजस्थान तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

यूपी के प्रतापगढ़ के विधायक राजा भैया पहुंचे जैसलमेर.

point

यहां राजा भैया ने परिवार के साथ जैसलमेर पर्यटन का लुत्फ लिया.

राजस्थान में के सोनार किले में दो दिग्गज विधायक जब एक दूसरे के सामने आए तो वीडियो चर्चा में आ गए. इसमें एक यूपी के प्रतापगढ़ के रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और दूसरे युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी. ऐसा लगा मानों बड़ा भाई छोटे से मिल रहा हो. रविंद्र भाटी ने राजा भैया से आशीर्वाद लिया. तो राजा भैया ने उन्हें गले लगा लिया. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं और इसपर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.