जयपुर में रैपिडो से जा रही युवती के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ करने वाले कौन हैं! जयपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को खोज निकाला

जयपुर के इस्कॉन रोड पर रैपिडो से जा रही एक युवती के साथ बाइक सवार दो युवकों ने 'बैड टच' और बदसलूकी की. युवती ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को थप्पड़ मारा. घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर टोंक निवासी मनराज और सुदामा की पहचान कर ली है.

ADVERTISEMENT

jaipur
jaipur
google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर से महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां के इस्कॉन रोड इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती के साथ बदसलूकी और 'बैड टच' की कोशिश की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. जयपुर पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान कर ली है.