राहुल गांधी के साथ मार्च में नारे लगाती दिखी जेन-जी लड़की जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DUSU में पलटा था इतिहास

Jannat Bishnoi Profile: राहुल गांधी के साथ सुप्रीम कोर्ट मार्च में नारे लगाती दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? राजस्थान के संगरिया से आने वाली जन्नत दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में BA सेकेंड ईयर की छात्रा और NSUI की सक्रिय सदस्य हैं. जानिए DUSU में उनकी भूमिका, छात्र राजनीति में एंट्री और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर उनकी सक्रियता के बारे में.

ADVERTISEMENT

Jannat Bishnoi Profile
राहुल गांधी के साथ मार्च में मौजूद जन्नत बिश्नोई की बारें में पता चली पूरी कहानी
Google CTA

सोमवार को राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट के लिए एक मार्च निकाला था. इस मार्च में उनके साथ कई नेता जैसे तेजस्वी यादव, नेहा बोरा, प्रियंका गांधी मौजूद थी. लेकिन इन सबके बीच एक व्हाइट शर्ट पहनी जेन-जी लड़की ने सबका अपनी ओर ध्यान खींचा, जो कि राहुल गांधी के बगल में खड़ी होकर नारे लगाते दिखी. बस क्या था, अचानक यह चेहरा लाइमलाइट में आ गया और सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा होने लगी. ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं आखिर कौन है यह लड़की.