'पिता ने घर बेचा...कर्ज लिया'! बेटे ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाकर दिखा दिया जलवा! झुंझुनूं के मुकुल चौधरी की कहानी आसान नहीं

झुंझुनूं के 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने IPL 2026 में शानदार पारी खेलकर LSG को KKR पर जीत दिलाई. 27 गेंदों में 54 रन बनाकर उन्होंने हारते मैच को पलट दिया. यह कहानी एक किसान परिवार के बेटे की मेहनत, संघर्ष और पिता के सपने को सच करने की मिसाल है.

ADVERTISEMENT

Mukul Chaudhary
Mukul Chaudhary
google news

आईपीएल 2026 में झुंझुनूं के 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ऐतिहासिक पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स को असंभव जीत दिलाई. 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब लखनऊ ने 128 पर 7 विकेट गंवा दिए थे, तब मुकुल ने मात्र 27 गेंदों में नाबाद 54 रन (7 छक्के) कूटकर मैच पलट दिया. किसान परिवार से आने वाले मुकुल ने यह जीत अपने पिता के सपने और परिवार के संघर्ष को समर्पित की है.