नीरज डांगी के पीछे किसका हाथ? तीन बार विधानसभा चुनाव हारे, फिर भी कांग्रेस ने दूसरी बार क्यों दिया राज्यसभा का मौका
कांग्रेस ने राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए नीरज डांगी को दोबारा उम्मीदवार बनाया है. दलित वोट बैंक और अंदरूनी समीकरणों के लिए चलते पार्टी का यह फैसला माना जा रहा है. राजस्थान की 3 सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी, जहां संख्या बल के हिसाब से बीजेपी को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिलना तय है.
ADVERTISEMENT

neeraj dangi
राजस्थान में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए निवर्तमान सांसद नीरज डांगी को लगातार दूसरी बार अपना उम्मीदवार घोषित किया है. राजस्थान विधानसभा के मौजूदा संख्या बल (67 विधायक) को देखते हुए कांग्रेस की इस एक सीट पर जीत पूरी तरह तय मानी जा रही है. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नीरज डांगी को दोबारा मौका देकर कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में अपने पारंपरिक दलित वोट बैंक को मजबूत करने और पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखने का एक बड़ा सियासी दांव खेला है.