कौन हैं प्रिया और हनुमान? जो 6 मर्डर करने के बाद जेल पहुंचे, वहां प्यार हुआ, अब पैरोल पर बाहर आकर रचाई लव मैरिज! 

राजस्थान के अलवर में बसंत पंचमी पर जयपुर ओपन जेल में सजा काट रहे दो उम्रकैद कैदियों, प्रिया सेठ और हनुमान चौधरी ने गुपचुप शादी कर ली. दोनों अलग-अलग हत्याकांडों में दोषी हैं. पैरोल पर बाहर आकर सीमित लोगों की मौजूदगी में होटल में विवाह हुआ.

ADVERTISEMENT

priya seth, hanuman chaudhary
priya seth, hanuman chaudhary
Google CTA

Rajasthan: राजस्थान के दो सबसे चर्चित हत्याकांडों के मुख्य आरोपियों ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. फिरौती के लिए हत्या करने वाली प्रिया सेठ और अपनी प्रेमिका के परिवार को खत्म करने वाले हनुमान चौधरी अब पति-पत्नी बन गए हैं. बसंत पंचमी के अबूझ सावे पर दोनों ने पैरोल पर जेल से बाहर आकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई है. इस शादी की तस्वीरें भी सामने आई है.