'ये शेरनी है...', राहुल गांधी ने रितु बराला के बारे में क्यों कहा ऐसा? जानिए पूरा मामला

राजस्थान के झुंझुनूं की रहने वाली NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला दिल्ली में प्रदर्शन के बाद चर्चा में हैं. बस में एक महिला पुलिसकर्मी से उनकी हाथापाई हुई. रितु ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें 'शेरनी' कहा. कांग्रेस और NSUI ने भी सवाल उठाए.

ADVERTISEMENT

ritu barala
ritu barala
Google CTA

दिल्ली में एक लड़की की खूब चर्चा हो रही है. नाम है रितु बराला. राजस्थान के झुंझुनूं की रहने वाली रितु NSUI की राष्ट्रीय सचिव हैं. मंगलवार को दिल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान उनका एक महिला पुलिसकर्मी से झगड़ा हो गया. बात बहस से शुरू हुई और फिर मारपीट तक पहुंच गई. घटना का वीडियो सामने आया तो कांग्रेस और NSUI ने दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए.