यूपी-बिहार से लेकर हरियाणा तक...जहां पैर रखे, वहां बीजेपी को जिताया; कौन हैं सतीश पूनिया, जिन्हें राज्यसभा भेज रही भाजपा

बीजेपी राजस्थान के बड़े जाट नेता डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा भेज रही है. पूनिया 2023 का विधानसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन उनके पास संगठन चलाने का कमाल का हुनर है. उन्होंने हरियाणा, यूपी और बिहार जैसे कई राज्यों के चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत दिलाई है.

ADVERTISEMENT

satish poonia
satish poonia
Google CTA

बीजेपी ने राजस्थान से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर ली है. बुधवार को बीजेपी ने उनके नाम की भी घोषणा कर दी. साल 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में आमेर सीट से बेहद कम अंतर से हारने के बाद पूनिया का राजनीतिक कद लगातार बढ़ता गया है. पार्टी के भीतर उन्हें 'संगठन का इंजीनियर' कहा जाता है, जिन्होंने देश के कई राज्यों में बीजेपी की जीत की पटकथा लिखी है.