NEET परीक्षा से 4 दिन पहले कोटा क्यों पहुंचे राहुल गांधी? समझिए टाइमिंग की इनसाइड स्टोरी

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट (NEET) और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए शिक्षा नगरी कोटा से 'छात्रों की गूंज' आंदोलन की शुरुआत की है. इस दौरे से वे युवाओं की आवाज बनकर पीएम मोदी के सामने एक वैकल्पिक राजनीति खड़ी करना चाहते हैं. वहीं, इस दौरे से राजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी और नए नेतृत्व को लेकर भी बड़े सियासी संकेत मिल रहे हैं.

ADVERTISEMENT

 Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
google news

नीट परीक्षा और पेपर लीक के बड़े मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की शिक्षा नगरी कोटा का रुख किया है. राहुल गांधी यहां से 'छात्रों की गूंज' नामक एक नए छात्र आंदोलन की शुरुआत की. जो आने वाले दिनों में प्रयागराज, पटना और दिल्ली तक पहुंचेगा. नीट परीक्षा से ठीक चार दिन पहले हुए इस दौरे को लेकर जहां बीजेपी टाइमिंग पर सवाल उठा रही है, वहीं कांग्रेस इसे सरकार पर दबाव बनाने की एक सोची-समझी रणनीति मान रही है.