पायलट गुट के हेमाराम चौधरी को फिर मनाने में क्यों जुटी कांग्रेस? विधानसभा चुनाव लड़ने से कर दिया था मना
Hemaram Choudhary: राजनीति से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद भी हेमाराम चौधरी को लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए कांग्रेस कोशिश कर रही है.
ADVERTISEMENT

लोकसभा चुनाव के लिए हेमाराम चौधरी को मनाने में क्यों जुटी है कांग्रेस? इस रणनीति ने बीजेपी की
Congress Leader Hemaram Choudhary : राजस्थान में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को लेकर कांग्रेस पार्टी पिछले एक सप्ताह से प्रत्याशियों की स्क्रीनिंग में लगी हुई है. इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से इस बार कांग्रेस पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी को चुनाव लड़ा सकती है. यह बात इसलिए हैरान करने वाली है क्योंकि मारवाड़ इलाके के कद्दावर किसान नेता हेमाराम चौधरी राजनीति से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं. इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट देना चाहती है. सचिन पायलट (sachin pilot) गुट के हेमाराम चौधरी अगर चुनाव लड़ने को राजी हो जाते हैं तो यह बात बीजेपी की भी टेंशन बढ़ा सकती है.