गोविंद सिंह डोटासरा क्यों कर रहे REET पेपर लीक की CBI जांच की मांग, उपेन यादव ने बता दिया

उपेन यादव ने कहा कि पेपर लीक को लेकर जब युवा बेरोजगार सड़क पर उतरकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे, तब यही पूर्व की कांग्रेस सरकार उनपर लाठीचार्ज करवाने और जेल में डालने का काम कर रहे थे.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
तस्वीर: राजस्थान तक.
Google CTA

राजस्थान (rajasthan paper leak) में पेपर लीक को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में जुबानी जंग जारी है. पेपर लीक (REET Paper leak) को लेकर बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा के आंदोलनों के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind singh dotasra) ने भी मामले की जांच की मांग सीबीआई से कराने की मांग कर दी. इसपर युवा बीजेपी नेता उपेन यादव ने पलटवार कर गोविंदसिंह डोटासरा पर आरोप लगाए हैं.