फलोदी में दिनदहाड़े महिला को मारी गई गोली, लेकिन जब सामने आया CCTV फुटेज तो क्यों उड़ गए सबके होश?

Phalodi crime news: जोधपुर के फलोदी में दिनदहाड़े एक महिला दुकानदार को गोली मारने की घटना सामने आई है.

NewsTak
social share
google news

Phalodi crime news: राजस्थान के फलोदी में एक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. जब सीसीटीवी में आरोपी की तस्वीर दिखी तो पुलिस के भी होश उड़ गए.

पुलिस अधिकारियों ने पाया कि महिला को गोली मारने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका पति ही है. अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. फलोदी के एएसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि खारा की रहने वाली अनामिका बिश्नोई नारी कलेक्शन के नाम से दुकान चलाती थी. रविवार को दिनदहाड़े उसे दुकान में घुस कर गोली मार दी गई. गोली मारने के बाद महिला का पति मौके से फरार हो गया.

घटना से पहले दोनों में हुई थी बहस

गोली मारने से पहले अनामिका और उसके पति के बीच में काफी बहस हुई थी. घटना के बाद घायल अवस्था में फलोदी के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसके बाद पुलिस की टीम दुकान पर पहुंची. दुकान के सीसीटीवी देखने पर पता चला कि महिला के पति महीराम विश्नोई ने ही उस पर गोली चलाई है.

पति से अलग रह रही थी अनामिका

एसपी तिवारी ने बताया कि महिला काफी समय से पति से अलग रह रही थी उनका विवाद भी चल रहा है. दोनों के बीच दहेज प्रकरण भी चल रहा है. महिला के साथ उसके बच्चे भी रहते थे. सादी वर्दी में पुलिस के जवान उनसे भी जानकारी जुटा रहे हैं. महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिया जाएगा. आरोपी को पकड़ने के लिए फलोदी के पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई गई है. मृतका का पीहर नगरासर बीकानेर में है. 

यह भी पढ़ें...

    follow on google news