'स्मार्टफोन नहीं चलाएंगी महिलाएं, उन्हें लत...', राजस्थान के 24 गांवों में सुनाया गया तुगलकी फरमान, अब मचा घमासान

राजस्थान के जालोर के सुंधा माता पट्टी चौधरी समाज ने 24 से ज्यादा गांवों की बहुओं-बेटियों पर स्मार्टफोन बैन लगाया है, जिससे सोशल और राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा है.

ADVERTISEMENT

24 से ज्यादा गांवों में फरमान (Photo: itg)
24 से ज्यादा गांवों में फरमान (Photo: itg)
google news

Rajasthan News: जालोर जिले के सुंधा माता पट्टी चौधरी (पटेल) समाज ने एक ऐसा फैसला किया है जिसने सोशल और राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा दिया है. 21 दिसंबर यानी रविवार को हुई समाज की बैठक में तय किया गया कि समाज के 24 से ज्यादा गांवों की बहुएं और बेटियां अब स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी.