Year Ender 2022: राजस्थान में इस वर्ष लीक हुए 4 परीक्षाओं के पेपर, देखिए कैसे चौपट हुआ लाखों बच्चों का कॅरियर
Year Ender 2022: पिछले वर्षों की तरह 2022 भी राजस्थान (Paper Leak in Rajasthan) में अभ्यर्थियों के लिए अच्छा साबित नहीं रहा. इस साल भी कई बड़ी भर्तियों परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं. इससे मेहनत करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के सपने चूर-चूर हो गए. ताजा मामला राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक भर्ती का पेपर लीक का […]
ADVERTISEMENT

Year Ender 2022: पिछले वर्षों की तरह 2022 भी राजस्थान (Paper Leak in Rajasthan) में अभ्यर्थियों के लिए अच्छा साबित नहीं रहा. इस साल भी कई बड़ी भर्तियों परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं. इससे मेहनत करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के सपने चूर-चूर हो गए. ताजा मामला राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक भर्ती का पेपर लीक का है. इससे पहले भी प्रदेश में कई बड़ी भर्तियों के पेपर लीक होने की घटना सामने आई है. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत युवाओं को रोजगार देने के मामले में खुद को सबसे आगे बताते हैं, सीएम गहलोत कई बार कह चुके हैं, कि राजस्थान में युवाओं को 2018 के बाद खूब रोजगार दिए हैं. उन्होंने हाल ही में सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर कहा था कि इन 4 वर्षों में उन्होंने करीब डेढ़ लाख लोगों को रोजगार दिया है और 1 लाख भर्ती प्रोसेस में है. वहीं सीएम गहलोत ने 1 लाख और भर्तियां आने की भी बात कही है.