रविंद्र सिंह भाटी को वीडियो जारी कर युवक ने दी जान से मारने की धमकी, बोला- 'जल्द से जल्द खुलेआम मारेंगे'

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान की सबसे हॉट और चर्चित बाड़मेर -जैसलमेर लोकसभा सीट (barmer-jaisalmer seat 2024) से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी (threat to ravindra singh bhati) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. युवक ने वीडियो में कहा कि "कुछ दिन पहले एक वीडियो आया था. जिसमें वह कहा रहा है कि लिखकर क्या धमकी देता है, खुलेआम धमकी क्यों नहीं दे रहा. मैं उसे बोलना चाहता हूं कि रविंद्र सिंह भाटी को खुलेआम मारेंगे, वो भी जल्द से जल्द. तुझे जो करना है, कर लेना."